Skip links
IICS Computer Education

IICS Computer Education IoT प्रतियोगिता में छात्रों का कमाल

IICS Computer Education में भव्य IoT प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

नई दिल्ली। IICS Computer Education द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से IoT Project Competition का भव्य आयोजन संस्थान के मुख्य कार्यालय दरीयागंज में किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने नवाचार, रचनात्मक सोच तथा तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक पर आधारित कई आकर्षक एवं उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ऑटोमेशन मॉडल, सेंसर बेस्ड डिवाइस, स्मार्ट होम सिस्टम तथा अन्य तकनीकी मॉडल शामिल रहे। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, प्रस्तुति शैली और तकनीकी समझ की सराहना की।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्माण विहार शाखा के छात्र सुजल एवं उज्जवल (ग्रुप प्रोजेक्ट) तथा बदरपुर शाखा के छात्र वेदांत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रोजेक्ट को नवीनता, उपयोगिता और बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

वहीं नांगलोई शाखा की छात्रा नंदनी तथा बदरपुर शाखा के छात्र रवि शंकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा यमुना विहार शाखा के छात्र पीयूष तथा देवली-खानपुर शाखा के छात्र फैज़ ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल के दम पर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि हर छात्र अपने आप में विजेता है क्योंकि उन्होंने सीखने और कुछ नया करने का साहस दिखाया है।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, नई तकनीकों को सीखने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक साबित हुआ तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में IICS Computer Education की उत्कृष्ट पहल को एक बार फिर सिद्ध किया।

× How can I help you?
Explore
Drag